वास्तु के अनुसार किसी भी काम को करने के लिए कुछ नियमों को मानना पड़ता है। अगर हम इन्हे नहीं मानते हैं तो जिंदगी में हमें कई समस्यायों का सामना करना पड़ता है। वास्तुशास्त्र का वाकई में हमारे जीवन में काफी अहम स्थान है। आज हम आपको वास्तु के अनुसार ऐसे कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें रात को करना अशुभ माना जाता हैं। तो चलिए जानते हैं उन कामों के बारे में जिन्हें भूल से भी रात को करने से बचना चाहिए।
नाखून काटना : कभी भी रात को नाख़ून नहीं काटने चाहिए। नाख़ून रात में काटने से मां लक्ष्मी नाराज होती है और पैसों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
परफ्यूम लगाना : रात के समय परफ्यूम लगाने से बचें क्योकिं इस समय नेगेटिव एनर्जी ज्यादा एक्टिव होती है। ऐसे में वह व्यक्ति पर बुरा प्रभाव डालती है। इससे घर की खुशहाली भंग हो तनाव वाला माहौल बनता है।
रात को झूठे बर्तन छोड़ना : वास्तु के अनुसार रात को सोते समय बर्तन झूठे नहीं छोड़ने चाहिए। सोने से पहले बर्तन और रसोई को साफ कर के सोएं। इस से बरकत नहीं होती है और हमेशा गरीबी बनी रहती है। इस से घर में अशांति फैलाते है।
बाल खोल कर सोना : हमारे आसपास साकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह ही शक्तियां घूमती है और बाल खोल कर सोने से नकारात्मक ऊर्जा हम पर जल्दी प्रभाव डालती है। ऐसे में घर का माहौल भी नेगेटिव होने लगता है। इस से घर में लड़ाई झगड़े और कलह होती है।
झाड़ू लगाना : वास्तु के अनुसार सूरज के ढलने के बाद या रात को कभी भी झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। इस से घर की आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है।