29 Mar 2024, 04:11:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

होली पर अपनाएं ये वास्तु उपाय, होगा परेशानियों का अंत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2020 11:30AM | Updated Date: Mar 9 2020 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिंदू धर्म में होली के त्‍योहार को सुख समृद्धि, भाईचारे और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। होली के त्‍योहार पर हमारे घरों में होली खेलने के बाद होली मिलन की परंपरा है। रंग-गुलाल के इस पर्व पर जहां खूब मस्ती हंसी-ठिठोली की जाती है, वहीं दूसरी ओर वास्तु दोषों के निवारण के लिए होली के त्यौहार को बहुत महत्पूर्ण माना गया है। यदि आप होली के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाते हैं तो आपके सारे बिगड़े काम बन जाएंगे क्योंकि यह दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाने के लिए उपयुक्त है इसके अलावा आपके जीवन से काफी सारी परेशानियों का भी अंत हो जाएगा।
वास्तु तथा ज्योतिष विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि शाम के समय हनुमान जी को केवड़े का इत्र एवं गुलाब की माला अर्पित करें।
 
इसके अलावा होलिका की राख को घर के चारों ओर और दरवाजे पर छिड़कने से घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं होता है। साफ़-सफाई करने के बाद होली के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर गुलाल अवश्य छिड़कें तथा मुख्य द्वार पर द्विमुखी दीपक जलाएं। इससे धन हानि से बचाव होता है। होली के दिन किसी विरोधी द्वारा दी गई लौंग या इलायची का सेवन नहीं करना चाहिए। होली पर रंग खेलते समय सिर पर साफा, टोपी अवश्य धारण करें, यह बहुत ही शुभ माना जाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »