23 Apr 2024, 12:39:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अखिलेश यादव के काफिले के साथ हादसा, चार गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 3 2023 4:32PM | Updated Date: Feb 3 2023 4:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हरदोई। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव से जुड़ी बड़ी खबर आई है। यूपी के हरदोई में उनकी कारों के काफिले का एक्सीडेंट हो गया है। इसमें चार से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं, साथ ही कई लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, अखिलेश यादव यहां हरपालपुर के बैठापुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस बीच मल्लावा बिलग्राम रोड के खेमीपुर गांव के पास हादसा हुआ। हादसे के बाद के कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं। इसमें चार से ज्यादा गाड़ी क्षतिग्रस्त दिख रही हैं। गाड़ियों के आसपास लोग जमा हैं। साथ ही एंबुलेंस भी वहां पर है। जानकारी के मुताबिक, सड़क पर सामने अचानक कुछ आ गया था। इस वजह से एक गाड़ी ने ब्रेक लगाया और दूसरी गाड़ी उस वजह से एक दूसरे से टकरा गईं। हालांकि, अखिलेश की गाड़ी को इस हादसे में कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। उनके पीछे की गाड़ियां आपस में टकराई थीं।

अखिलेश यादव का यह एक दिवसीय हरदोई दौरा पहले से तय था। वह दोपहर 11 बजे करीब लखनऊ से हरदोई के लिए निकले थे। शाम 4।30 बजे तक उनको लखनऊ वापस पहुंचना था। इससे पहले कल गुरुवार को अखिलेश यादव का मुरादाबाद दौरा चर्चा में रहा था। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया था कि योगी सरकार के दबाव में आकर कमिश्नर और डीएम ने मुरादाबाद में अखिलेश यादव के प्लेन को लैंड होने की अनुमति नहीं दी थी। सपा का कहना था कि ये कार्यक्रम पहले से तय था। सपा ने इसे बेहद निंदनीय एवं अलोकतांत्रिक बताया था।

अखिलेश यादव की पार्टी सपा इन दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान की वजह से विरोध का शिकार हो रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस की कुछ पंक्तियों पर आपत्ति जताकर उनको हटाने की मांग की थी। काफी विरोध के बाद भी उन्होंने अपना बयान वापस नहीं लिया था। इसके बाद सपा ने स्वामी प्रसाद मौर्य को महासचिव भी बना दिया था। इसपर बीजेपी का विरोध और तेज हो गया। बीजेपी का कहना था कि रामचरितमानस के अपमान का पुरस्कार मौर्य को दिया गया है। दरअसल, अखिलेश यादव ने 42 सदस्यीय समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हाल ही में पार्टी में शामिल हुए शिवपाल सिंह यादव, आजम खान के साथ साथ रामचरितमानस पर बयान देकर विवाद खड़ा करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को शामिल किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »