24 Apr 2024, 03:46:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बुलंदशहर : कुख्यात गौकश पुलिस मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार, नौ साथी फरार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2022 12:47PM | Updated Date: Sep 20 2022 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बुलंदशहर । उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में बीती देर रात गौकशों के गिरोह और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में हरियाणा के कुख्यात गौकश महबूब को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके 09 अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठा कर फरार होने में कामयाब रहे। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार किये गये बदमाश से एक स्विफ्ट कार, अवैध असलहा व कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि बुलंदशहर के कस्बा ककोड़ में जेवर रोड पर सोमवार को देर रात दो गाड़ियों से सहित कुछ सशस्त्र बदमाश खेत में घूम रहे गोवंश को गोकशी हेतु पकड़ कर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। 
 
पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर पुलिस टीम भेजी गयी। इस दौरान पुलिस को देखकर गौकशों ने गोलीबारी शुरु कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। रात में करीब डेढ़ बजे पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के अन्य 09 साथी मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर मिनी ट्रक के साथ भाग गये।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »