17 Apr 2024, 01:55:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ट्रांसजेंडर पहचान पत्र के लिए करें आवेदन : बिपिन कुमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2022 5:29PM | Updated Date: Aug 1 2022 5:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झांसी । उत्तर प्रदेश के झांसी जिला प्रशासन ने शासन के निर्देशानुसार जिले में ट्रांसजेंडरों से पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन करने की सोमवार को अपील की। जिला समाज कल्याण अधिकारी बिपिन कुमार यादव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा करना और उन्हें सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं तथा कल्याण संबंधी उपायों के लिए नियमावली जारी की गयी है, जिसमें उभयलिंगी व्यक्तियों काे कल्याणकारी योजनाओं यथा-स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, कल्याणकारी उपाय, आर्थिक सहयोग से संबंधित योजनाओं या कार्यक्रमों का लाभ पहुंचाने की व्यवस्था की गयी है। इस क्रम में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को पहचान पत्र जारी किये जाने है जिससे उन्हें कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराया जायेगा। इसके लिए पोर्टल ट्रांसजेंडर डॉट डीओएसजेई डॉट जीओवी डॉट इन पर आवेदन किया जायेगा ताकि उन्हें पहचान पत्र जारी किया जा सके।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »