20 Apr 2024, 13:05:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उप्र का चुनाव भारत के भाग्य का निर्णय करने वाला चुनाव है: अमित शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 27 2022 6:27PM | Updated Date: Jan 27 2022 6:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मथुरा। गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को बेहद अहम बताते हुए कहा है कि यह देश के भाग्य का निर्णय करने वाला चुनाव साबित होगा। शाह ने गुरुवार को मथुरा में भाजपा के पदाधिकारियों और मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश के चुनाव को महज विधायक का चुनाव नहीं समझना चाहिये। उन्होंने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से कहा, “इस चुनाव को किसी के मंत्री और मुख्यमंत्री बनने का चुनाव मत समझिए। उत्तर प्रदेश का चुनाव भारत के भाग्य का निर्णय करने वाला चुनाव है।” इससे पहले शाह ने वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना की। बाद में वह मथुरा में घर घर जाकर जनसंपर्क अभियान में भी शामिल हुए।
 
शाह ने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने से पहले उत्तर प्रदेश की जनता ने सपा और बसपा की सरकारें देखीं हैं। उन्होंने कहा कि दोनों दलों की सरकारें एक के बाद एक करके आती जाती रहती थीं, लेकिन इनमें से किसी ने कभी उत्तर प्रदेश के विकास का नक्शा नहीं खींचा। शाह ने सपा बसपा की सरकारों से भाजपा की सरकार को भिन्न बताते हुए कहा कि भाजपा की सरकार किसी एक जाति की नहीं, बल्कि सारे समाज की सरकार होती है। गृह मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा की सरकारें केवल तुष्टिकरण, जातिवाद और परिवारवाद के लिए चलीं, इसलिये इन सरकारों में भ्रष्टाचार का बोलबाला था।
 
उन्होंने 2014 से अब तक हुए सभी चुनावों में भाजपा को भरपूर समर्थन देने के लिये ब्रज क्षेत्र का आभार व्यक्त किया। शाह ने आगामी विधान सभा चुनाव में भी ब्रज क्षेत्र में भी कमल का फूल खिलाने की अपील करते हुए कहा कि पीएम आवास योजना में उत्तर प्रदेश में 42 लाख लोगों को घर देने और 2.54 करोड़ किसानों को सालाना छह हजार रुपये देने सहित जनहित एवं विकास के कामों काे सुचारु रखने के लिये योगी सरकार का बनना जरूरी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »