20 Apr 2024, 02:44:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमित शाह ने की UP के जाट नेताओं से मुलाकात, चौधरी चरण सिंह को रत्न देने की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 26 2022 6:35PM | Updated Date: Jan 26 2022 6:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री के साथ जाट नेताओं की बैठक समाप्त हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग रखी गई है। साथ ही जाटों के लिए आरक्षण के साथ केंद्र और यूपी सरकार में प्रतिनिधित्व की मांग भी उठाई है। इन मुद्दों पर गृह मंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया भी दी है। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पार्टी की चुनावी संभावनाओं को मजबूत करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 100 जाट नेताओं के साथ मुलाकात की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और सांसद परवेश वर्मा भी मौजूद रहे। 2014 के चुनाव के समय से ही भाजपा को जाटों का भरपूर समर्थन मिलता रहा है और इसकी वजह से पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन करती रही है।

लेकिन तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के कारण इस समुदाय में पार्टी को लेकर नाराजगी है। तीन कृषि कानूनों को लेकर जाट समुदाय की नाराजगी दूर करने के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान समेत सभी जाट नेताओं को किसानों के बीच उतारा। पश्चिम उत्तर प्रदेश में पार्टी का चुनावी मैदान बनाने में लगे रणनीतिकार इस मुलाकात को बेहद अहम मान रहे हैं। इसे जाटों को साधने की दिशा में बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक कहा जा रहा है। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रालोद और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन होने से बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी होने की आशंका है। रालोद ने क्षेत्र में जाटों के बीच खोई जमीन पाने के लिए लंबा होमवर्क किया है।

राजनीतिक नजरिए से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गठबंधन बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। लेकिन चुनावी रणनीतिकार मानते हैं कि अमित शाह ने इस हलचल को पहले ही भांप लिया था। जिसके चलते उन्होंने 29 अक्टूबर 2021 को लखनऊ में कैराना पलायन का मुद्दा उठाकर चुनावी माहौल गरम कर दिया था। जिसके बाद बीती 22 जनवरी को कैराना पहुंचकर अमित शाह ने पलायन पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। पश्चिम उत्तर प्रदेश में किसानों के आस-पास घूम रही राजनीति को अमित शाह ने नई दिशा देने का काम किया है

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »