20 Apr 2024, 11:09:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

UP चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2022 2:09PM | Updated Date: Jan 20 2022 2:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। और इसको लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया। अखिलेश ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो हम पुरानी पेंशन व्यवस्था शुरू करेंगे। अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो कर्मचारियों के लिए 2005 से पहले वाली पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करेंगे। इसके लिए जरूरी धन का भी बंदोबस्त हम करेंगे।  इससे लगभग 12 लाख लोगों को फायदा होगा। सपा प्रमुख ने ऐलान किया, 'सरकार बनने पर कर्मचारियों के लिए कैशलेस इलाज की व्यवस्था भी शुरू करेंगे। इसके अलावा तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को उनके गृह जनपदों में पदस्थ किया जाएगा। बता दें कि चुनाव से पहले अखिलेश यादव रोजाना प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं और सपा के घोषणा पत्र की एक बड़ी घोषणा का ऐलान करते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »