29 Mar 2024, 17:26:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तीन सौ यूनिट फ्री बिजली अभियान चलाएंगे-अखिलेश यादव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2022 5:50PM | Updated Date: Jan 19 2022 5:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक बड़े अभियान की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि सपा श्300 यूनिट बिजली पाओ, नाम लिखाओ, छूट ना जाओ अभियान चलाएगी। जिसके तहत सपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचेंगे। अखिलेश यादव ने इसके शुभारंभ के दौरान कहा कि नाम लिखाएं और 300 यूनिट बिजली फ्री पाएं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बुधवार से प्रदेश में घर-घर जाकर इस अभियान को शुरू करेंगे। इस दौरान सभी जगह पर आनलाइन फार्म भी भरे जाएंगे।
 
300 यूनिट मुफ्त बिजली देना इसे समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है। इसके लिए कल से अभियान शुरू किया जाएगा। लोगों को उनका बिजली बिल जिस नाम से उनके घर आता है, वे नाम इस अभियान के तहत फॉर्म में भरवाए जाएंगे। समाजवादी पार्टी के अभियान के तहत जो लोग 300 यूनिट फ्री बिजली चाहते हैं, उनसे फार्म भरवाया जाएगा। जिनके पास बिजली का बिल है वो उसी नाम को लिखें और जो भविष्य में कनेक्शन लेना चाहते हैं वो राशन कार्ड के अनुसार नाम लिखवाएं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »