20 Apr 2024, 05:20:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

UP में फिर बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार: उमा भारती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2021 2:47PM | Updated Date: Dec 4 2021 2:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महोबा। भारतीय जनता पार्टी की तेजतर्रार नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती ने आगामी चुनावों के उपरांत उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया है कि राज्य में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
 
यहां शनिवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए सुश्री उमा ने कहा कि उत्तर प्रदेश बदल गया है,यहां अब पहले जैसी स्थितियां नही रही। वर्ष 2017 में राज्य के विधान सभा चुनाव में भाजपा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के महज तीन साल के कार्यो के सहारे जनता का विश्वास हासिल किया था लेकिन इस बार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार द्वारा हासिल की गई उपलब्धियां सूबे में पार्टी की पुनर्वापसी कराएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने यहां विकास कार्यो में नया कीर्तिमान स्थापित किया है तो गुंडागर्दी और अराजकता के माहौल को खत्म कर कानून का राज कायम किया गया है। महिलाएं सुरक्षा महसूस कर रही है, लोग भयमुक्त वातावरण में रह रहे है। यही वजह है कि आम आदमी का भाजपा पर भरोसा बढ़ा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »