26 Apr 2024, 04:10:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हारते हुए लोगों को हराने वाले आते हैं याद: अखिलेश यादव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2021 11:51AM | Updated Date: Oct 24 2021 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदाताओं के अपनी भूमिका का निर्वहन करने में भले ही अभी समय हो, मगर सत्तारूढ़ भाजपा और सपा ने अपनी अपनी जीत का दावा करते हुए एक दूसरे पर बयान रूपी तीरों से प्रहार शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को ट्वीट किया, हारते हुए लोगों को हर पल हराने वाले याद आते हैं। 22 में भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी।
 
अखिलेश के ट्वीट के जवाब में योगी मंत्रिमंडल के अहम सदस्य एवं सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि सपा अध्यक्ष की ये बात सौ फीसद सही है पर भाजपा के लिए नहीं, सपा के लिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा, लोकसभा से लेकर पंचायत चुनावों में मुंह की खाने के बाद अब अखिलेश को सपने में भी भाजपा से हार का डर सताने लगा है।
 
यही वजह है कि वह रोज अपनी ऐतिहासिक जीत और भाजपा की हार का दावा करते रहते हैं। कभी-कभी तो जीत वाली सीटों का गणित भी भूल जाते हैं बेचारे। 2022 के विधानसभा चुनावों में सुनिश्चित हार जानकर उनकी दिमागी हालत समझी जा सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »