29 Mar 2024, 12:41:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बसपा को लगा झटका, कई नेता BJP में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2021 2:28PM | Updated Date: Oct 23 2021 2:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। बिजनौर से चार बार विधायक रह चुके डॉ। इंद्रदेव सिंह समेत करीब डेढ़ दर्जन कांग्रेस और बसपा समेत विभिन्न दलों के नेता, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी और संगठनों के पदाधिकारी शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने शनिवार को भाषा को बताया कि पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आये पूर्व विधायकों, पूर्व प्रत्याशियों और प्रमुख नेताओं को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। मनीष दीक्षित के अनुसार बिजनौर के पूर्व विधायक डॉ इंद्रदेव सिंह, नगीना (सुरक्षित) सीट से पूर्व विधायक सतीश कुमार, जालौन के पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान, हरदोई के कांग्रेस प्रत्याशी ओमेंद्र कुमार वर्मा, संतकबीरनगर के सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर राज तिवारी, बसपा के जोनल कोऑर्डिनेटर रंजन कुमार चौधरी, हरदोई गोपामऊ की पूर्व प्रत्याशी मीना कुमारी, देवरिया के पथरदेवा से पूर्व बसपा प्रत्याशी नीरज कुमार वर्मा को बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई है।
 
उन्होंने बताया कि कासगंज नगर पालिका में तीन बार की चेयरमैन रहीं शशिलता चौहान, सहारनपुर के सुशील चौधरी, गौतमबुद्ध नगर के कुलदीप भाटी, जालौन के कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत सदस्‍य महेश तिवारी, आम आदमी पार्टी के कानपुर के नेता रोहिता सक्‍सेना, जालौन के पूर्व लोकसभा प्रत्‍याशी गिरीश अवस्‍थी, बिजनौर से कांग्रेस नेता रोहित कुमार रवि और प्रधान संघ की अध्‍यक्ष और लखनऊ के अटारी ग्राम की प्रधान संयोगिता चौहान भी अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हुईं है। इस मौके पर BJP के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे भी मौजूद थे। BJP के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने बसपा, कांग्रेस और सपा से आए नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई और कहा कि जिस तरह से अलग-अलग दलों के नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं वो जनता का बीजेपी पर बने विश्वास को दर्शाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »