29 Mar 2024, 11:03:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CM योगी आदित्यनाथ का 'प्रमोशन' कर बनाया जाए PM: राकेश टिकैत बोले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2021 7:35PM | Updated Date: Sep 21 2021 7:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। किसान नेता राकेश टिकैत ने दावा किया कि कि PM मोदी बीच में ही अपने पद से हट जाएंगे और वह राष्ट्रपति बनेंगे। भारतीय किसान यूनियन  के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मंगलवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को सलाह दी कि UP के CM योगी आदित्यनाथ का 'प्रमोशन' कर उन्हें PM बना दिया जाए। साथ ही उन्होंने यह दावा किया कि BJP को UP के आगामी विधानसभा चुनाव में 140 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी। एक कार्यक्रम में सवालों का जवाब देते हुए टिकैत ने जहां बीजेपी को यूपी चुनाव में 140 से ज्यादा सीटें नहीं मिलने का दावा किया, वहीं यह भी कहा, 'BJP का हारा हुआ उम्मीदवार भी जीत का प्रमाण पत्र लेकर जाएगा क्योंकि मुझे EVM पर भरोसा नहीं है।''
 
तीन नये कृषि कानूनों को लेकर किसानों के आंदोलन के एक प्रमुख नेता टिकैत ने इस बात को जोर देकर कहा, ''हम कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे।'' टिकैत ने पूर्व में भूमि अधिग्रहण कानून के विरूद्ध मुहिम चलाने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सराहना भी की। एक प्रश्न के उत्तर में किसान नेता ने दावा किया कि कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीच में ही अपने पद से हट जाएंगे और वह राष्ट्रपति बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा, ''योगी (आदित्यनाथ) जी का प्रमोशन (पदोन्नति) होना चाहिए, वह पीएम (प्रधानमंत्री) बन जाएं।''
 
उल्लेखनीय है कि अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 403 सीटों में से बीजेपी को 312 और उसे सहयोगी दलों को कुल 13 सीटें मिली थीं। टिकैत ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर विपक्ष के वोटों में बिखराव का आरोप लगाते हुए कहा कि ओवैसी 'पैकेज' पर हैं और उत्तर प्रदेश में ''विपक्ष के वोटों में बिखराव करने आए हैं।''
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »