25 Apr 2024, 17:29:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कल से शुरू होगी UP B.Ed की Counselling, रजिस्ट्रेशन के लिए तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2021 10:29PM | Updated Date: Sep 16 2021 10:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। UP B.Ed Counselling 2021 : उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए कल यानी 17 सितंबर से ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू हो रही है। पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 17 से 21 सितंबर तक होगा। रजिस्ट्रेशन के आखिरी दिन यानी 21 सितंबर को ही विकल्प चुनने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए 75 हजार रैंक तक के अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। काउंसलिंग के लिए शिक्षण संस्थानों के विवरण और प्रवेश प्रक्रिया की पूरी जानकारी के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
 
ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी। ये चरण हैं- मुख्य काउंसलिंग, पूल काउंसलिंग और सीधे प्रवेश। मुख्य काउंसलिंग के बाद एक राउंड पूल काउंसलिंग का होगा। इसके बाद यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो कॉलेजों को उन पर सीधे प्रवेश लेने की छूट होगी। यूपी बीएड की प्रवेश प्रक्रिया में 16 राज्य विश्वविद्यालयों के अंतर्गत आने वाले ले 2479 राजकीय, सहायता प्राप्त महाविद्यालय, स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शामिल हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »