29 Mar 2024, 11:43:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लखनऊ में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 761 लोगों का चालान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2021 12:16AM | Updated Date: Jan 18 2021 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 761 लोगों का आज ई-चालान किया। पुलिस प्रवक्ता ने रविवार शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में लखनऊ शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए विभिन्न चौराहो एवं तिराहो पर दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट,तीन सवारी, बिना नम्बर वाहन आदि के सम्बन्ध में चेकिंग की गई।

उन्होंने बताया कि इस दौरान इन्फोर्समेण्ट टीमों द्वारा सबसे अधिक दो पहिया वाहन पर हेलमेट न/न लगाने वाले 223,तीन सवारी बैठाने पर 25 लोगों का,नो-पार्किंग में किए गए चालान 324 और गलत दिशा में चलने वाले 32 लोगों के अलावा चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 08 लोगों का चालान किया गया। इसके अलावा अन्य मामलो में 50 से अधिक लोगों के चालान किए गये। प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने जुर्माने के तौर पर दो लाख 23 हजार 700 रुपये शमन शुल्क के रुप में वसूले गये।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »