29 Mar 2024, 18:30:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झांसी मतगणना : पुलिस से भिड़े भाजपाई, पुलिस ने किया लाठीचार्च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2020 4:24PM | Updated Date: Dec 4 2020 4:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झांसी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) स्रातक इलाहाबाद-झांसी खंड की मतगणना के दौरान शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गयी जब मतगणना में गड़बड़ी का अरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गये।  दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने के बाद स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया।
 
मतगणना के संबंध में एजेंटों के द्वारा की जा रही शिकायतों और अधिकारियों के इस ओर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाते हुए भाजपाई सुबह से ही मतगणना स्थल बुंदेलखंड महाविद्यालय (बीकेडी) पर जमा होने शुरू हो गये लेकिन पुलिस ने किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया। इस बात को लेकर विवाद गहराने लगा और जुबानी विवाद कुछ ही समय में हाथापाई में बदल गया जिसके बाद हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज करना पडा और भाजपा विधायकों सहित कार्यकर्ताओं को मतगणना स्थल के बाहर से दूर तक खदेड दिया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »