24 Apr 2024, 06:52:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

युवा भविष्य सुरक्षित करें व नशे से दूर रहें, इसके उन्मूलन के लिए संकल्प लेना होगा: योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2020 12:23AM | Updated Date: Dec 4 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि युवा भविष्य सुरक्षित करें और नशे से दूर रहें,इसके उन्मूलन के लिए हम सब को संकल्प लेना होगा। योगी ने आज यह विचार यहां ‘नशा मुक्त समाज आन्दोलन’ के प्रथम संकल्प समारोह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा है कि समाज को भलीभांति चलाने के लिए हमारे पूर्वजों ने चार आश्रमों की व्यवस्था दी थी। उन्होंने दैनिक जीवन को सुचारु रखने के लिए कुछ नियम, आदर्श और नैतिक मूल्यों की स्थापना की थी। इन्हीं व्यवस्थाओं और मूल्यों के तहत आचरण किया जाता था।
 
कालान्तर में अलग-अलग व्यवस्थाएं हावी होती गयीं, जिससे सामाजिक मूल्यों में गिरावट आयी। इस गिरावट के चलते समाज में नशे की आदत बीमारी की तरह फैलने लगी। उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी को नशा निगल रहा है। नशा करने वाले युवक न केवल अपना नुकसान कर रहे हैं, बल्कि वह समाज व राष्ट्र की भी क्षति कर रहे हैं। समाज के हर जागरूक नागरिक का यह दायित्व बनता है कि वह नशामुक्ति अभियान के साथ न/न सिर्फ जुड़े बल्कि सम्पूर्ण योगदान दे।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक लोगों के मन में यह भाव पैदा न हो कि उन्हें नशे से दूर रहना है, तब तक नशे से मुक्ति सम्भव नहीं है। समाज को नशे से बचाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका तय करनी होगी, तभी समाज से नशे जैसी बुराई को समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा को यह संकल्प लेना होगा कि न/न तो वह स्वयं नशा करेगा और न/न ही किसी अन्य को ऐसा करने देगा। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वह अपना भविष्य सुरक्षित करें, और नशे से दूर रहें।
 
उन्होंने कहा कि सभी का यह दायित्व है कि वे युवा पीढ़ी को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करें और इस बुरी आदत को छोड़ने के लिए प्रेरित करें। नशामुक्ति अभियान स्वत: स्फूर्त आन्दोलन की तरह चलना चाहिए। प्रधानमंत्री द्वारा भी अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में युवा पीढ़ी की नशे की प्रवृत्ति पर चिन्ता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रवृत्तियां देश की दिशा तय करती हैं। नशा समाज को नष्ट करता है। नशे के उन्मूलन के लिए हम सब को संकल्प लेना होगा। नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान प्रभावी ढंग से लागू करना होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »