20 Apr 2024, 01:57:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाने कल मुम्बई जायेंगे योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2020 1:39PM | Updated Date: Dec 1 2020 1:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में उद्योगपतियों को आमंत्रित करने के लिये कल 2 दिसम्बर को देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई जायेंगे और बड़े व्यावसाईयों तथा उद्योगपतियों से बात करेगे। इसके लिये निवेशकों, बैंकर्स तथा उद्यमियों के साथ बैठक होगी। राज्य में बड़ा पूंजी निवेश लाने और फिल्म सिटी परियोजना को आगे बढ़ाने की तैयारी है।

फिल्म सिटी परियोजना को आगे बढ़ाने के लिये मुख्यमंत्री की अक्षय कुमार, बोनी कपूर, मनमोहन शेट्टी, सुभाष घई से बात और चर्चा होगी। फिल्म वालों से निवेश,प्रस्तावित फिल्म और फाइनेंस सिटी पर चर्चा होगी। बैंको से गंगा एक्सप्रेस वे के लिये कर्ज की भी बात होगी। उततर प्रदेश में अब तक दो लाख करोड़ रूपये का निवेश हो चुका है तथा 48 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश वाली 156 परियोजनायें चालू हो गई हैं। राज्य में रिलायंस जिओ, वर्ल्ड ट्रेड सेंट, पतंजलि, वीवो मोबाइल, ओप्पो मोबाइल, अडानी, सैमसंग, सनवोडा इलेक्ट्रोनिक  जैसी कंपनी आ चुकी है।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »