26 Apr 2024, 05:07:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उठ रहीं प्रियंका गांधी बाड्रा को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2020 12:23AM | Updated Date: Nov 26 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। उत्तरप्रदेश में जौनपुर जिले से पार्टी की  राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष  बनाये जाने की मांग अब कांग्रेस जनों ने शुरू कर दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मंशा कितना साकार स्वरूप ले सकेगी यह तो  राष्ट्रीय नेतृत्व ही बता सकता है लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है  कि प्रियंका गांधी बाड्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने से कांग्रेस  मजबूत होगी और सत्ता में वापसी संभव है।
 
इसी मुद्दे को लेकर आज देवउठनी  एकादशी के दिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के  पूर्व जिला उपाध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव के नेतृत्व में महात्मा गांधी की मूर्ति के पास खरका तिराहा पर मौन व्रत रखा और  कांग्रेस जनों के हस्ताक्षर युक्त पत्र कांग्रेस के कार्यवाहक राष्ट्रीय  अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास भेजा जिसमें कहा गया है कि कॉग्रेस को  एक पूर्णकालिक अध्यक्ष की जरूरत है। हम कांग्रेस जन मांग करते  है कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाये। ऐसी इच्छा देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की है। कार्यकर्ता चाहता है कि  उनका अध्यक्ष उनके बीच रहे उनके साथ खड़ा रहे और संघर्ष करें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »