29 Mar 2024, 03:02:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राज्यसभा चुनाव के लिये भाजपा उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2020 4:19PM | Updated Date: Oct 27 2020 4:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की दस सीटों पर नौ नवम्बर को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आठ उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं डॉ. दिनेश शर्मा के अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की मौजूदगी में विधानभवन के तिलक हाल में भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये। भाजपा प्रत्याशी के तौर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी,भाजपा महासचिव महासचिव अरुण सिंह,पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर, पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल, समाज कल्याण निर्माण निगम के अध्यक्ष बीएल वर्मा, पूर्व मंत्री हरिद्वार दुबे,पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी और गीता शाक्य ने नामांकन दाखिल किया। इससे पहले समाजवादी पार्टी (सपा) से प्रो रामगोपाल यादव तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से रामजी गौतम ने अपना नामांकन दाखिल किया है। सपा तथा बसपा के मैदान में एक-एक उम्मीदवार उतारने के बाद अब कुल 10 प्रत्याशी मैदान में होंगे। ऐसे में कोई निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में नहीं आता है तो सभी उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय है हालांकि पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास की पत्नी अलका दास गुप्ता के राज्यसभा के लिये निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उतरने की अटकले लगायी जा रही है। मती दास ने नामांकन पत्र खरीदा है। अगर वह नामांकन पत्र दाखिल करती है तो मतदान तय हो जायेगा। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश से दस राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म होने जा रहा है। इन नेताओं में भाजपा के अरुण सिंह, नीरज शेखर, हरदीप सिंह पुरी, समाजवादी पार्टी के जावेद अली खान, राम गोपाल यादव, चंद्रपाल सिंह यादव, रवि प्रकाश वर्मा, बसपा के राजाराम, वीर सिंह, कांग्रेस के पीएल पुनिया शामिल हैं। निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा 13 अक्टूबर को की थी जिसकी अधिसूचना 20 अक्टूबर को जारी की गयी थी। आज नामांकन का अंतिम दिन है जिसके बाद बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी। दो नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नौ नवंबर को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »