20 Apr 2024, 19:10:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बलिया गोलीकांड : विधायक सुरेंद्र सिंह से नाराज BJP - जेपी नड्डा ने की...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2020 12:57PM | Updated Date: Oct 19 2020 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बलिया की घटना पर विधायक सुरेंद्र सिंह के बयानों पर नाराजगी जताई। उन्होंने यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से बात की। उन्होंने पार्टी के यूपी प्रमुख से कहा कि वे विधायक सुरेंद्र सिंह को जांच से दूर रहने के लिए कहें। रविवार को विधायक सुरेंद्र सिंह ने स्वतंत्र देव से मुलाकात की और अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया।
 
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें अनर्गल बयानबाजी न करने के सख्त निर्देश दिए हैं। पार्टी और उनकी छवि को बिगड़ने न देने की चेतावनी दी गई। इस दौरान सुरेंद्र सिंह ने अपना स्पष्टीकरण दिया, लेकिन उनके जवाब से नेतृत्व संतुष्ट नहीं है। दरअसल, बलिया कांड के बाद बयान देने के लिए स्वतंत्र देव सिंह ने विधायक सुरेंद्र सिंह को नोटिस जारी किया था।
 
ये है पूरा मामला
दुर्जनपुर में 15 अक्टूबर को पंचायत भवन में कोटे की दुकान को लेकर बैठक चल रही थी। एसडीएम बैरिया सुरेश पाल, सीओ चंद्रकेश सिंह, बीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह और रेवती थाने का पुलिस बल भी मौजूद था। आरोप है कि विवाद के दौरान धीरेंद्र सिंह ने जयप्रकाश पाल की हत्या कर दी। वह फिर फरार हो गया। एसडीएम और सीओ को भी मामले में निलंबित कर दिया गया था। सभी आरोपियों पर गैंगस्टर और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »