29 Mar 2024, 15:28:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बलिया गोलीकांड: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में मुख्य आरोपी धीरेंद्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2020 12:56PM | Updated Date: Oct 19 2020 12:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पुलिस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के बलिया में हत्या के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। रविवार को लखनऊ में पॉलिटेक्निक चौराहे के पास उसे एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। उसके साथ दो नामजद आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था।
 
धीरेंद्र बलिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के करीबी हैं। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। धीरेंद्र के दो भाइयों देवेंद्र और नरेंद्र के साथ अब तक इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस रविवार शाम को सदर कोतवाली से बलिया पहुंची। इसके बाद उसे रातभर लॉकअप में रखा गया। आज अदालत में पेश होने के मद्देनजर 11 इंस्पेक्टर, 60 दीवान, 200 सैनिक और 40 महिला सैनिक सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए। इस दौरान थाने से लेकर अदालत तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »