28 Mar 2024, 17:43:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उप्र में कोराना संक्रमित मरीजों की रिकवरी बड़ी : प्रसाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2020 8:18PM | Updated Date: Sep 29 2020 8:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की रिकवरी दर बढ़कर 85.34 प्रतिशत हो गयी है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को यहां बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के संक्रमित 4,069 नये मामले आये है। अब तक कुल 3,36,981 लोग पूर्णतया उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये। पिछले 24 घंटे में 5711 लोग उपचारित हुए। राज्य में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 85.34 हो गयी है।
 
उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में सोमवार को एक दिन में अब तक का सर्वाधिक कुल 1,60,717 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 99,37,675 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 52,160 कोरोना के एक्टिव मामले है।
 
प्रसाद ने बताया कि होम आइसोलेशन में 25,399 लोग हैं।  निजी चिकित्सालयों में 3647 लोग तथा सेमी पेड एल-1 प्लस में 108 लोग इलाज करा रहे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,25,065 क्षेत्रों में 3,90,012 सर्विलांस टीमों के माध्यम से 2,54,78,965 घरों के 12,64,06,807 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। 
 
उन्होंने बताया कि बुधवार को मुख्यमंत्री ने एल-2 लेवल के सात हास्पिटलों का शुभारम्भ करेंगे। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक जिले में एल-1 हास्पिटल के साथ-साथ एल-2 हास्पिटल भी स्थापित किये जाए। जिससे कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में जन सामान्य को इलाज कराने में सुविधा प्राप्त हो सके।
 
प्रसाद ने बताया कि एक अक्टूबर से प्रदेश में  संचारी रोग अभियान चलाया जायेगा जिसमें एई, जेई, चिकनगुनिया, हैजा, आदि के संबंध में लोगों को जागरूक किया जायेगा। इसके साथ ही एक से 15 अक्टूबर के मध्य दस्तक अभियान भी चलाया जायेगा, जिसके तहत  स्वास्थ्य विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकात्री व आशा बहुएं भी घर-घर जाकर मातृ व नवजात शिशुओं की लाइन लिस्टिंग भी की जाएगी, जिससे टीकाकरण में आसानी हो सके। जिन बच्चों का अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ हो उनका इस अवधि में टीकाकरण करा लिया जाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »