20 Apr 2024, 16:00:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फिरोजाबाद में फरार चल रहा इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2020 12:27AM | Updated Date: Aug 9 2020 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के जसराना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने शनिवार को यहां बताया कि गत 24 फरवरी को जसराना के गांव भेंड़ी निवासी जुगेन्द्र सिंह पर राशन कोटे की पार्टीबंदी को लेकर गांव के ही किशनपाल, अशोक, आशाराम, राजवीर सिह ने तमचे से फायर कर उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान जुगेन्द्र सिह की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के भतीजे अनीष यादव की तहरीर पर नामजद चारों आरोपियों के खलिंाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एवं गिरफ्तारी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिनमें से अशोक कुमार तथा आशाराम को न्यायालय द्वारा दोष सिद्द होने पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि हत्यारोपी किशन पाल यादव  हत्या के बाद से ही फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि जसराना थाना प्रभारी अनूप कुमार भारतीय ने पुलिस टीम के साथ शुक्रवार की रात मुखविर की सूचना पर मुठभेड़ के दौरान फरार हत्यारोपी किशनपाल यादव को कुशियारी पुल घिरोर रोड के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गये हत्यारोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया है। हत्यारोपी पिछले छ: साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »