20 Apr 2024, 20:02:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मनोज सिन्हा को उपराज्यपाल बनाये जाने से पूर्वांचल का गौरव बढ़ा : कृपाशंकर सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2020 4:41PM | Updated Date: Aug 7 2020 4:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) के कद्दावर नेता तथा भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल बनाये जाने पर उन्हें बधाई दी सिंह ने शुक्रवार को यहां कहा कि सिन्हा को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल बनाये जाने से  पूर्वांचल का गौरव बढ़ा है।
 
केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए सिंह ने कहा कि मनोज सिन्हा का पूरा राजनैतिक जीवन पूर्णरूप से बेदाग, संघर्षशील विकास के प्रति समर्पित, मिलनसार नेता के रूप में जाना जाता है। सिंह ने कहा कि मनोज सिन्हा जम्मू कश्मीर में सराहनीय कार्य करेंगे तथा वे एक सफल उपराज्यपाल के रूप में साबित होंगे क्योंकि वे अपने कार्यो के प्रति ईमानदार व परिपक्व नेता हैं। जम्मू कश्मीर में चल रही राजनीतिक रिक्तता को समाप्त करने में भी वे कामयाब होंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »