29 Mar 2024, 10:34:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

CM योगी ने रक्षाबंधन पर दी शुभकामनाएं, कोविड-19 के प्रोटोकॉल का हो पालन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2020 12:01AM | Updated Date: Aug 3 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस अवसर पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन किया जाए। आज यहां जारी एक बधाई सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पारस्परिक प्रेम, स्रेह व विश्वास का त्यौहार है। यह पर्व कर्तव्य, आत्मीयता, त्याग, सामाजिक एकता व सद्भाव की भावना का प्रतीक है। योगी ने कहा कि रक्षा बन्धन के अवसर पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन किया जाए।
 
कोई भी सार्वजनिक आयोजन न/न किया जाए। पर्व के सभी अनुष्ठान घर पर ही रहकर किए जाएं। गौरतलब है कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व तो है ही, यह भारत की गुरु-शिष्य परम्परा का त्यौहार भी है। यह दान के महत्व को प्रतिष्ठित करने वाला पावन त्यौहार है। रक्षाबंधन का त्यौहार श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।
 
श्रावण मास में ऋषिगण आश्रम में रहकर अध्ययन और यज्ञ करते थे। श्रावण पूर्णिमा को मासिक यज्ञ की पूर्णाहुति होती थी। यज्ञ की समाप्ति पर यजमानों और शिष्यों को रक्षासूत्र बांधने की प्रथा थी, जिसका पालन रक्षाबंधन के रूप में भी किया जाता है। रक्षाबंधन का त्यौहार समाज में प्रेम और भाईचारा बढ़ाने का कार्य भी करता है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »