19 Apr 2024, 00:36:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लोगो को मास्क लगाने के लिए जागरूक करने की जरूरत : शाही

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2020 8:10PM | Updated Date: Jul 31 2020 8:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इटावा। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मास्क लगाने के लिये लोगों को जागरूक करने बल देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण लगातार फैल रहा है, इसके बावजूद अभी भी अधिकांश लोग बिना मास्क लगाये घर से निकल रहे है। शाही ने शुक्रवार को इटावा के एक दिनी भृमण के दौरान सुमेर सिंह के किले पर अधिकारियों के साथ कोरोना की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा मास्क लगाने के लिये लोगों को जागरूक किया जाय जिससे कोरोना महामारी को फैलने से रोका जा सकें। 

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में तीन कोविड चिकित्सालय सीएचसी जसवन्तनगर, नारायन इण्टर कालेज एवं उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्व विद्यालय सैफई बनाये गये है। जिसमें  सीएचसी जसवन्तनगर में 30 बैड, नारायन इंटर कालेज में 100 बेड तथा उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विष्वविद्यालय सैफई में 200 बेड है। उन्होंने बताया कि अब तक इटावा में 21172 जांचे की गयी ,696 संक्रमित पाये गये, 461 ठीक हुए और अभी 209 एक्टिव है, होम आइसोलेशन में 112 लोग  है। 

उन्होंने कहा कि आईटीपीसीआर से 350 तथा एंटीजन से प्रतिदिन 1500  टेस्ट कराये जाये साथ ही कंटेनमेन्ट जोन में प्रत्येक घर  के सभी सदस्यों का सर्वे किया जाये,लक्षण पाये जाने वाले मरीजो की तत्काल जांच करायी जाये। मुख्य चिकित्साधिकारी एन एस तोमर ने कहा कि अभी पर्याप्त मात्रा में मास्क उपलब्ध है, कोई कमी नहीं है। इस अवसर पर विधायक सदर सरिता भदौरिया, विधायक भर्थना सावित्री कठेरिया, जिला अध्यक्ष भाजपा अजय धाकरे, जिलाधिकारी जे0बी0सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एन0एस0तोमर, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 रामयश सिंह, उप निदेषक कृषि ए0के0सिंह, जिला कृषि अधिकारी अभिनन्दन सिंह आदि मौजूद थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »