29 Mar 2024, 20:20:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

योग से आत्मविश्वास के साथ होता है ऊर्जा का संचार : सूर्य प्रताप शाही

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2020 2:07PM | Updated Date: Jun 21 2020 2:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवरिया। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को कहा कि योग से आत्मविश्वास के साथ व्यक्ति के अन्दर एक नई ऊर्जा का संचार होता है। शाही ने कहा ‘‘योग से हमें आत्मविश्वास मिलता है। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। सभी लोग योग-साधना को अपने रोज के अभ्यास में जरूर शामिल करें। योग मनुष्य की मानसिकता, शारीरिक और अध्यात्मिक ऊर्जा एकत्रित करके सकारात्मक चिंतन की ओर अग्रसर करता है। सांसद डा. रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक प्रकार से एकजुटता का दिन है।
 
यह विश्व बंधुत्व के संदेश का दिन है। कोरोना के इस संकट के दौरान दुनियाभर के लोगों का योग को लेकर उत्साह बना है। इस साल की योग दिवस की थीम ‘स्वास्थ्य के लिये योगा, घर से योगा'रखी गई थी। उन्होने कहा ‘‘आज हम सामूहिक कार्यक्रमों से दूर रहकर घर पर ही परिवार के लोगों के साथ योग कर रहे हैं। परिवार के सब लोग एक साथ जुटते हैं, तो एक ऊर्जा का संचार होता है। यह पारिवारिक एकजुटता बढ़ाने का भी दिन है। जो हमें जोड़े, साथ लाये वही तो योग है, जो दूरियों को खत्म करे, वही तो योग है।
 
कोरोना महामारी के कारण दुनिया योग की जरूरत को पहले से भी ज्यादा महसूस कर रही है। सदर विधायक जनमेजय सिंह ने कहा ‘‘ योग की मदद से लोगों को कोरोना बीमारी को हराने में मदद मिल रही है। योग से हमें वह आत्मविश्वास भी मिलता है, जिससे हम तनाव दूर कर सकते हैं। ’’विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि योग से हमें मानसिक शांति के साथ संयम और सहनशक्ति भी मिलती है।योग तन और मन,कार्य और विचार तथा मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करने का एक माध्यम है।
    
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »