19 Apr 2024, 07:33:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

डाक्टरों पर हमला करने वालों को मिले कठोर दंड : शिवपाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 5:52PM | Updated Date: Apr 3 2020 5:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में तब्लीगी जमात के सदस्यों द्वारा डाक्टरों और पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुये प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने ऐसी घटनाओं के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा ‘‘ कोविड-19 से जंग लड़ रहे अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण है। पीड़तिों की सेवा में लगे चिकित्साकर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं के साथ ही पुलिस के जवानो,प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न संस्थाओं के स्वयंसेवकों पर हमला करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिये।’’  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »