29 Mar 2024, 11:36:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सरकार मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा का इंतजाम करे : अखिलेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 5:27PM | Updated Date: Apr 3 2020 5:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। मरीजों का इलाज कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों के कोरोना से संक्रमित होने और उनके साथ र्दुव्यवहार की घटनाओं पर चिंता जताते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को मेडिकल कर्मियों की सुरक्षा का समुचित प्रबंध करे। यादव ने शुक्रवार को कहा कि मरीजों की सेवा में लगे 50 से अधिक डाक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के कोरोनाग्रस्त होने की सूचना चिंताजनक है। संकट के समय सेवा भावना से जुटे डाक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ कुछ स्थानों पर दुर्व्यवहार की घटनाएं भी निंदनीय हैं।
 
सरकार इनके लिए सुरक्षा उपकरण और हर तरह से सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध करें। उन्होने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए सरकार से कुछ अपेक्षाएं भी हैं जिनका समय से निराकरण होना चाहिए। सरकार इस पर भी ध्यान दे कि लखनऊ में लॉकडाउन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के डाउन सर्वर के कारण जनता पूरे-पूरे दिन भूखी प्यासी लाइनों में खड़ी रही। अलीगढ़, अमरोहा, सम्भल, औरैया, आजमगढ़ में प्रशासनिक मनमानी के चलते जनता को अनाज नहीं मिला। बहुत सी जगह निर्धारित से कम तौल पर अनाज बांटा गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »