29 Mar 2024, 20:56:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजनीतिक षडयंत्र का शिकार हुये आजम : अखिलेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2020 12:41AM | Updated Date: Feb 28 2020 12:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अखिलेश यादव ने गुरूवार को आरोप लगाया कि पार्टी सांसद आजम खां और उनके परिवार को राजनीतिक षड़यंत्र के तहत फंसाया गया है। सीतापुर जेल में आजम खां,उनकी विधायक पत्नी तंजीन फातमा और पुत्र अब्दुल्ला आजम से मुलाकात कर यादव उन्हे न्यायालय से न्याय मिलने का भरोसा दिलाया और कहा कि पार्टी हर दु:ख दर्द में उनके साथ खड़ी रहेगी। बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होने कहा कि आजम खां के साथ भाजपा सरकार अन्याय कर रही है। वह बदले की भावना से काम कर रही है। सपा सांसद को राजनीतिक षड़यंत्र के तहत फंसाया गया है।

प्रशासन का जो रवैया है वह पूर्णतया अनुचित है। सरकार में बैठे लोग रागद्वेष और पक्षपात से परे कर्तव्य पालन की शपथ लेते हैं, उनका आचरण भी तदुनसार होना चाहिए। भाजपा सरकार संविधान को नहीं मानती है। उन्होने आरोप लगाया कि सरकार ने पार्टी सांसद को अपमानित करने की नीयत से रामपुर कारागार में रात में सोने नहीं दिया। तीन बजे रात में जेल एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनको जेल से स्थानांतरण का आदेश दिया और चार बजे उन्हें रामपुर से सीतापुर जेल के लिए रवाना कर दिया गया।

डा फातिमा की तबियत खराब है उन्हें भी परेशान किया गया। यादव ने कहा कि सरकारों को अमर्यादित आचरण नहीं करना चाहिए। राष्ट्रवाद के नाम पर जो सत्ता में आए है उन्हीं से राष्ट्र को खतरा उत्पन्न हो गया है। मुख्यमंत्री कहते हैं कयामत के दिन आने वाले नहीं है। वैसे उत्तर प्रदेश को तो पहले ही भाजपा ने कयामत के दरवाजे तक पहुंचा दिया है। भाजपा सरकार के रहते हुए उत्तर प्रदेश की खैर नहीं है।     सपा अध्यक्ष ने कहा रोज सैकड़ों निर्दोष लोगों को जेल भेजा जाता है।

किसी को गांजे के साथ तो किसी को फर्जी मुकदमों में। यहां तक कि जीवित को मृत दिखा दिया जाता है। इस तरह उत्पीड़न की कार्रवाईयां भाजपा राज में रोज ही हो रही है। यादव ने कहा कि देश के सामने आर्थिक संकट की स्थिति है। नौजवान बड़ी संख्या में बेरोजगारी झेल रहे हैं। नौकरियों का अभाव है। मंहगाई चरम पर है। ये बुनियादी मुद्दे जनता न उठा सके इसलिए भाजपा दंगा कराना चाहती है। दंगे जनता का ध्यान अपनी परेशानियों से हटाने के लिए भी कराये जाते रहे हैं।

उन्होने कहा कि मोहम्मद आजम खां नौ बार विधायक, पांच बार मंत्री और एक बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। इस समय वह लोकसभा के सदस्य है। 2019 में उन्होने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया तब उनकी पत्नी तंजीन फातिमा चुनाव जीतकर विधायक बनी। आजम के पुत्र अब्दुल्ला आजम 2017 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर स्वार विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »