25 Apr 2024, 11:32:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोकीन की तस्करी में लिप्त दो नाइजीरियन गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 12:22AM | Updated Date: Feb 25 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान में जयपुर के मालवीय नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कोकीन की तस्करी में लिप्त दो नाइजीरियन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव ने आज बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि शिक्षण संस्थाओं के हॉस्टल, पीजी हॉस्टल के आसपास विदेशियों युवकों द्वारा मादक पदार्थ की आपूर्ति की जा रही है। इस पर कल अपेक्स सर्किल पर पुलिस दल ने दबिश देकर विदेशी छात्र अब्बास और इब्राहिम उस्मान को गिरफ्तार करके उनसे 21 ग्राम कोकीन बरामद की। उन्होंने बताया कि पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह कोकीन उन्होंने एक अन्य व्यक्ति से ली है। पुलिस उनसे पूछताछ कर ही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »