29 Mar 2024, 15:44:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फिरोजाबाद में खडे ट्रोला से टकराई वोल्वो बस, 14 की मृत्यु 31 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2020 12:41AM | Updated Date: Feb 14 2020 12:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के एक वोल्वो बस फिरोजाबाद के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रोला(ट्रक) से जा टकराने से 14 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि अन्य 31 घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि दिल्ली से बिहार के मोतीहारी जा रही डबल डेकर स्लीपर बस फिरोजाबाद के पास लखनऊ -आगरा एक्सप्रदेस वे पर खंगर क्षेत्र में माइल स्टोन 71-72 के पास सड़क पर खड़े ट्रोला(ट्रक)से जा टकरायी। इस हादसे में ट्रोला चालक समेत 14 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 31 लोग घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि घायलों का उपचार सैफई मेड़ीकल कालेज में किया जा रहा है। घायलों में से कई यात्रियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के उपचार के लिये सभी सुविधाये उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »