25 Apr 2024, 10:54:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी : बारिश और ठंड से जनजीवन प्रभावित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2020 3:02PM | Updated Date: Jan 17 2020 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरादाबाद। पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल में पिछले 48 घंटो से रूक रूक कर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। बुधवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार तक थमने का नाम नहीं ले रहा है जिससे ठंड और बढ़ गई है। ठंड और बारिश के मद्देनजर जिले में स्कूल बंद कर दिये गये है। बारिश का असर व्यवसायिक गतिविधियों पर भी पडा है। आज बाजार भी देरी से खुले हैं। गुरुवार को तेज बारिश के साथ कई स्थानों पर ओले भी गिरे।
 
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पहाड़ों पर बन रहे सशक्त पश्चिमी विक्षोभ और वहां पर लगातार बर्फबारी के चलते यहां मौसम ठंडा बना हुआ है।  सुबह के समय घना कोहरा छाया था जिसके चलते हाईवे पर भी वाहन रेंगते हुए नजर आए। दिन में चल रही शीतलहर ने भी ठंड में इजाफा किया है हालांकि दिन के तापमान में 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। किसानों का मानना है कि यह बेमौसम बरसात ना तो खेती के लिए मुफीद है और ना ही पशुओं के लिहाज से सही है बल्कि मौसम साफ न होने से फसल बुरी तरह प्रभावित होने का खतरा मंडरा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »