28 Mar 2024, 15:21:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

लाजवाब कहानी पर आधारित है प्रेम पुकार : पवन सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2021 2:12PM | Updated Date: Apr 13 2021 2:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म प्रेम पुकार लाजवाब कहानी पर आधारित है, जो लोगों को बेहद पसंद आयेगी। पवन सिंह की सबसे महंगी फिल्म 'प्रेम पुकार' का पोस्टर और ट्रेलर जल्द ही लांच किया जाएगा, जिसकी शूटिंग लंदन के खूबसूरत लोकेशन में हुई है। फिल्म 'प्रेम पुकार' यशी फिल्म्स प्रा. लि. एवं जुम्बिया एंटरटेनमेंट प्रस्तुत और डिवाइन फिल्म प्रोडक्शन यूके के बैनर तले बनायी जा रही है। फिल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर पवन सिंह बेहद खुश हैं।
 
पवन सिंह ने कहा, ‘‘फिल्म 'प्रेम पुकार' लाजवाब कहानी पर बनी है। लंदन के लोकेशन में भोजपुरी कहानी दर्शकों के लिए खास अनुभव वाला होगा जो उन्हें बहुत पसंद भी आएगा। यह फिल्म अपनी माटी से दूर लंदन में अपने संस्कृति और संस्कारों को जिंदा रखे हुए है। ’’ फिल्म के निर्माता अभय सिन्हा एवं शिवांशु पांडेय ने बताया कि फिल्म भले अंग्रेजों की धरती पर बनी है, लेकिन स्वैग तो पूरा भोजपुरिया ही है। हमने इस फिल्म  को एक बड़े स्केल पर बनाया है। तभी हमने फिल्म की शूटिंग ऑक्‍सफोर्ड, कैम्ब्रिज, विंडसर कैसल,ऑक्‍सफोर्डस्ट्रीट जैसे मनोरम लोकेशन में शूट किया है। गौरतलब है कि फिल्म 'प्रेम पुकार' में पवन सिंह के अलावा हर्षिका पुनिचा दीपक सिन्हा, पदम् सिंह, माया यादव, अनुराधा सिंह, संजय महानंदा, महिमा गुप्ता और अनन्या लीड रोल में हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »