25 Apr 2024, 12:54:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

टीवी एक्टर Aditya Singh Rajput की 32 साल की उम्र में मौत, स्प्लिट्सविला 9 से मिला था फेम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2023 5:44PM | Updated Date: May 22 2023 5:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टीवी एक्टर आदित्य सिंह राजपूत को लेकर शॉकिंग खबर आई है। स्प्लिट्सविला फेम एक्टर आदित्य सिंह की मौत हो गई है। आदित्य को उनके दोस्त अंधेरी के घर से अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एमटीवी के स्टार जाने माने एक्टर, मॉडल और कास्टिंग डायरेक्टर थे। आदित्य सिंह राजपूत की मौत की खबर से उनके फैंस भी शॉक में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सोमवार दोपहर को आदित्य को उनके अंधेरी स्थित घर के बाथरूम में मृत पाया गया। 

आदित्य के एक दोस्त को इस बारे में सबसे पहले पता चाल। बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर एक्टर का मकान है जहां वे मृत पाए गए। एक्टर की मौत के बारे में जानकारी मिलने के बाद उनके दोस्त और बिल्डिंग के वॉचमैन की मदद से उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने एक्टर को मृत घोषित कर दिया गया।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »