20 Apr 2024, 16:41:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

मुश्किल में फंसे तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी, एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने दर्ज कराई शिकायत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2023 3:35PM | Updated Date: May 12 2023 3:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित मोदी मुश्किलों में फंसते नज़र आ रहे हैं। सीरियल की एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने अब असित मोदी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जेनिफर ने असित मोदी और उनकी टीम पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने मुंबई के पवई पुलिस थाने में असित मोदी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जेनिफर ने शिकायत में प्रोड्यूसर असित मोदी और क्रू के कुछ सदस्यों के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए केस किया है। हालांकि अभी तक अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है जल्द ही इस मामले से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

असित मोदी के अलावा जेनिफर मिस्त्री ने सोहेल रमानी और जतिन पर भी बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने इस मामले में लिखित शिकायत DCP जोन 10 को भी लिखी है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और बयान रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। आपको बता दें तारक मेहता सीरियल पिछले कुछ दिनों से अपने विवादों के चलते काफी सुर्खियों में रहा है। जेनिफर ने असित मोदी पर आरोप लगाया है कि वो उन्हें अकेले में कमरे में बुलाते थे। 

एक बार उनके लिप्स को लेकर भी भद्दा कमेंट किया था। एक्ट्रेस का कहना है कि एक बार छुट्टी लेने के बाद सेट पर भी उनके साथ बुरा व्यवहार किया जाने लगा था। हालांकि असित मोदी और उनकी पूरी टीम ने इन आरोपों को गलत बताया है। असित मोदी की टीम का कहना है कि इस मामले में लीगत तरीके से एक्शन लिया जाएगा। तारक मेहता के मेकर्स ने एक्ट्रेस के व्यवहार और काम करने के तरीके को लेकर सवाल उठाए हैं। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »