29 Mar 2024, 14:09:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

उर्फी जावेद के मुंह पर किसने मारा मुक्का? चेहरा का हुआ ऐसा हाल कि एक्ट्रेस को पहचान नहीं पाएंगे आप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2023 3:12PM | Updated Date: Feb 1 2023 3:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोशल मीडिया पर अपने अनोखे और अजीबोगरीब ड्रेसेस को लेकर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद (Uorfi Javed) को आए दिन कुछ न कुछ होता रहता है। कभी उनकी बॉडी में एलर्जी हो जाती है, कभी वह बीमार पड़ जाती हैं तो कभी उनका चेहरे का हाल बेहाल हो जाता है। हाल ही में, एक बार फिर उर्फी जावेद के चेहरे पर बुरा निशान पड़ गया है। ये निशान ऐसा लग रहा है, जैसे किसी ने उन्हें मुक्का मारा है। ये हम नहीं खुद उर्फी जावेद ने कहा है। उर्फी जावेद अपनी हेल्थ और फैशन से जुड़े हर अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में वह अपने चेहरे के एक साइड को दिखा रही हैं। फोटो में उनकी एक आंख के नीचे काल धब्बा बना हुआ है। इसके साथ उर्फी ने कैप्शन में लिखा, “ऐसा लग रहा है कि किसी ने मुझे बुरी तरह मारा है।”

उर्फी जावेद को हमेशा एलर्जी होती रहती है। शायद उनका ये हाल भी एलर्जी के कारण ही हुआ है। इससे पहले उर्फी जावेद की बॉडी में एलर्जी हो गई थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें कपड़ों से एलर्जी है। जब भी वह पूरे कपड़े पहनती हैं, तो उनके चेहरे पर रैशेज हो जाते हैं। इसीलिए वह रिवीलिंग ड्रेसेस पहनती हैं।उर्फी टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, लेकिन वह अपनी अजीबोगरीब ड्रेसेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह ऐसी-ऐसी चीजों से बनी ड्रेसेस पहनती हैं, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। कभी वह साइकिल की चैन से तो कभी नाखून से बनी ड्रेसेस पहने दिखाई देती हैं। कई बार उर्फी को अपने एक्सपेरिमेंट के चक्कर में ट्रोल भी होना पड़ता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »