18 Apr 2024, 06:06:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

मुंबई पुलिस ने राखी सावंत को हिरासत में लिया, वजह हैं शर्लिन चोपड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2023 1:43PM | Updated Date: Jan 19 2023 1:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राखी सावंत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट कर राखी को लेकर ये जानकारी शेयर की है। कुछ वक्त पहले शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं अब पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए राखी को हिरासत में ले लिया है। 

19 जनवरी को शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा, अम्बोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था.'

बिग बॉस 16 शुरू होने के बाद शर्लिन चोपड़ा ने मेकर्स पर साजिद खान को लेकर नाराजगी जताई थी। शर्लिन का कहना था कि जिस इंसान ने कई लड़कियों का शोषण किया है। उसे शो में रहने का कोई हक नहीं है। इसके बाद शर्लिन साजिद खान के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची थीं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »