28 Mar 2024, 16:56:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

नेशनल ज्योग्राफिक इंडिया पर ‘केस फाइल्स’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2021 5:50PM | Updated Date: Nov 3 2021 6:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत में नेशनल ज्योग्राफिक, एक्टर और प्रेजेंटर शरद केलकर के साथ 'केस फाइल्स' नाम से नये और विशेष रूप से तैयार किये डेस्टिनेशन में मशहूर इन्‍वेस्टिगेटिव जॉनर पेश कर रहा है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इस ब्लॉक का 8 नवंबर को प्रीमियर हो रहा है और दुनियाभर से इस श्रेणी की वास्तविक तहकीकात की दिलचस्प कहानियाँ पेश की जायेंगी।प्रशंसकों के पसंदीदा जैसे - एयर क्रैश इंवेस्टिगेशन, बैंग्ड अप अब्रॉड, एयरपोर्ट सिक्योरिटी, टू कैच ए स्मगलर जैसे एक से बढ़कर एक लाइन-अप के साथ-साथ अंडरकवर एशिया और क्राइम साइंस जैसी नई सीरीज के साथ होस्ट शरद केलकर हर एपिसोड का एक माहौल तैयार करेंगे और उसे अंजाम तक पहुँचायेंगे।
 
इस डेस्टिनेशन के लिये खासतौर से तैयार की गई ये कहानियाँ किसी केस को सुलझाने में किये जाने वाले प्रयासों और उसके साइंस की गहरी समझ दर्शकों को देंगी। उन तहकीकातों के पीछे कमाल की बुद्धि और आधुनिक तकनीक, जोकि रहस्यों को सुलझाने में मदद करती हैं, उनके बारे में बताया जायेगा। प्रत्येक शो अपराध और तहकीकात की दुनिया का एक अलग और अद्भुत दृष्टिकोण पेश करता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »