मुंबई। कॉमिडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आने वाली बबीता जी यानी अभिनेत्री मुनमुन दत्ता की कुछ तस्वीरें सामने आई है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। अपने क्वारंटाइन मूड का भरपूर मजा उठा रहीं मुनमुन दत्ता SWAG Boutique के डिज़ाइन किए हुए हाई स्लिट ब्लैक शिमरी गाउन को पहने नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में मुनमुन की खूबसूरती देखते ही बन रही है।
अपने गाउन को परफेक्ट तरीके से पेअर करते हुए मुनमुन ने इसके साथ गोल्डन ब्राउन शिमर सैंडल्स को डाला हुआ है। साथ ही वन साइडेड शोल्डर गाउन के साथ उनका मिनिमल मेकअप, स्मोकी आईज और गार्नेट लिपकलर उनकी खूबसूरती में चार चांद लग रहा है।