20 Apr 2024, 02:07:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अदालत में जीते जोकोविच, तत्काल रिहा करने का आदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2022 7:38PM | Updated Date: Jan 10 2022 7:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबोर्न। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच को ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत से सोमवार को बड़ी राहत मिली। न्यायाधीशों ने ऑस्ट्रेलिया सरकार के जोकोविच के वीजा रद्द करने के फैसले को तुरंत रद्द करने और उन्हें अप्रवासी डिटेंशन सेंटर से तत्काल रिहा करने काआदेश दिया। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक न्यायाधीश एंथनी केली ने फैसला सुनाया कि जोकोविच का वीजा रद्द करने का ऑस्ट्रेलियाई सरकार का आदेश तुरंत रद्द किया जाए, जिसका मतलब है कि वह अब ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश कर सकते हैं।
 
जोकोविच के वकीलों की ओर से अदालत में जमा किए गए दस्तावेजों में कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया यात्रा से पहले टेनिस ऑस्ट्रेलिया के दो पैनलों ने 30 दिसंबर को जोकोविच को वैक्सीन में छूट दी थी। यही संस्था ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया में टेनिस टूर्नामेंटों का संचालन करती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »