26 Apr 2024, 04:40:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऑस्ट्रेलिया ओपन: महिला एकल में बियांका को मिली शिकस्त, सेरेना जीतीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2021 5:57PM | Updated Date: Feb 10 2021 6:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के दूसरे दौर में बुधवार को चोट के बाद वापसी कर रही पूर्व अमेरिकी ओपन चैम्पियन बियांका आंद्रेस्क्यू को ताइवान की सीह सू-वेई ने हरा दिया है। सू-वेई ने आठवीं बार बियांका को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराया। बियांका ने 2019 अमेरिकी ओपन के फाइनल में सेरेना विलियम्स को हराकर खिताब जीता था, लेकिन घुटने में चोट के कारण वह 2020 में ज्यादातर बाहर रहीं। वहीं दूसरी तरफ तीसरे दौर में सेरेना विलियम्स ने अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने दूसरे दौर में सर्बिया की निना स्टोजैनविच को 6-3, 6-0 से मात दी। रोड लावेर एरेना में बियांका के बाद उतरीं सेरेना ने दूसरे दौर के एकतरफा मुकाबले में निना को आसानी से हराया. सेरेना ने मैच के बाद कहा, 'मैं दूसरे सेट में उतना नहीं सोच रही थी जितना पहले सेट में सोच रही थी।
 
यह इस तरह था कि जो हो रहा है उसे होने दीजिए और फिर देखते हैं नतीजा क्या रहता है।' कनाडा की 20 साल की बियांका को 35 साल की सू-वेई के गैरपारंपरिक खेल को समझने के लिए जूझना पड़ा, जिसमें दो हाथ से लगाए फोरहैंड शॉट भी शामिल हैं। बियांका को अपनी खराब सर्विस का भी खामियाजा भुगतना पड़ा। उन्होंने अपनी दूसरी सर्विस पर 23 में से 17 अंक गंवाए। बियांका ने मुकाबले के दौरान छह बार अपनी सर्विस गंवाई। ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के दूसरे दौर में बियांका की चार मैचों में यह तीसरी हार है। उन्होंने दूसरे दौर का एकमात्र मुकाबला अमेरिकी ओपन में खिताबी जीत के दौरान जीता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »