28 Mar 2024, 19:45:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पेरिस मास्टर्स : बोपन्ना और मराक क्वार्टरफाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2020 12:11AM | Updated Date: Nov 7 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। भारत के रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार ऑस्ट्रिया के ओलिवर मराक ने पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। बोपन्ना और मराक ने युगल के दूसरे दौर में फ्रांस के फेब्रिस मार्टिन और हॉलैंड के जीन जूलियन रोजर को कड़े संघर्ष में गुरूवार को 3-6, 6-4, 10-8 से हराया। बोपन्ना और मराक ने पहले दौर में सर्बिया के निकोला कैसिच और दुसान लाजोविच को कड़े संघर्ष में 7-5, 7-6 से हराया था। बोपन्ना और मराक का क्वार्टरफाइनल में ऑस्ट्रिया के जुर्गेन मेल्जर और फ्रांस के एडवर्ड रोजर वेसेलिन से मुकाबला होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »