19 Apr 2024, 03:07:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फेडरर और नडाल में से किसी एक को चुनना बेहद मुश्किल : सानिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2020 12:17AM | Updated Date: Nov 5 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कहा है कि टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर और राफेल नडाल में से किसी एक को चुनना बेहद मुश्किल है और दोनों खिलाड़ी अपने आप में बेहतरीन हैं। स्विट्जरलैंड के फेडरर और स्पेन के नडाल और 20-20 ग्रैंड स्लेम खिताब जीत चुके हैं और उनके बीच की प्रतिद्वंद्विता टेनिस की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता मानी जाती है। इन दोनों दिग्गजों की प्रतिद्वंद्विता पर वीडियो प्लेटफॉर्म ‘डिज्नी हॉटस्टार’ लेकर आया है ‘स्ट्रोक ऑफ जीनियस’। 
 
90 मिनट की यह खेल डॉक्यूमेंट्री एल. जॉन की किताब ‘स्ट्रोक ऑफ जीनियस: फेडरर, नडाल और ग्रेटेस्ट मैच एवर प्ले’ पर आधारित है। इसके एक ऑनलाइन कार्यक्रम में भारतीय टेनिस और बैडमिंटन खिलाड़ियों ने भी राफेल नडाल और रोजर फेडरर से जुडीअपनी यादें साझा कीं।
 
पूर्व नंबर एक युगल खिलाड़ी और कुछ वर्षों पहले आईपीटीएल में इन दिग्गजों की टीम सहयोगी रहीं सानिया ने कहा - जिस तरह से टेनिस के ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी कैमरे के सामने और उसके बाद एक दूसरे के बारे बातचीत करते हैं वह अपने आप में अतुलनीय है। मैंने यह आईपीटीएल के दौरान राफेल की टीम का हिस्सा बनकर अनुभव किया था। 
 
इसके अलावा मैं उसके पहले या बाद के वर्षों में रोजर फेडरर की  टीम का भी हिस्सा रह चुकी हूं। मेरा अनुभव है कि दोनों एक दूसरे के बारे में काफी चर्चा करते हैं। सबको पता है कि कोर्ट पर दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ कई शानदार मैच खेले हैं लेकिन कोर्ट के बाहर के क्षण उन्हें और विशिष्ट बना देते हैं। दोनों खिलाड़ियों में एक दूसरे के प्रति सम्मान और आदर का भाव देखा जा सकता है। वे खेल को एक नया आयाम देते हैं और टेनिस को ऐसे खिलाड़ियों की दरकार है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »