25 Apr 2024, 06:40:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोरोना के कारण इंडियन वेल्स रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2020 6:25PM | Updated Date: Mar 10 2020 6:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजेलिस। चार ग्रैंड स्लेम के बाद सबसे बड़ा टूर्नामेंट माने जाने वाले इंडिया वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट को खतरनाक कोरोना वायरस के चलते रद्द कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग मैच सोमवार से शुरू होने थे जबकि मुख्य ड्रा के मैच बुधवार से शुरू होने थे। इंडियन वेल्स के रद्द होने से वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन और तीसरे ग्रैंड स्लेम विम्बलडन पर भी खतरा बढ़ गया है। 25 मार्च से शुरू होने वाला मियामी ओपन भी खतरे में पड़ गया है। 

यूरोपियन क्ले सत्र अगले महीने से शुरू होने जा रहा है और इस क्ले सत्र में मोंटे कार्लो, मेड्रिड, बार्सेलोना , रोम और फ्रेंच ओपन सभी टूर्नामेंटों पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। इंडियन वेल्स के रद्द होने से पांच करोड़ पौंड का नुकसान होने की आशंका है। मियामी ओपन के साथ भी इतना ही नुकसान हो सकता है। यदि कोरोना वायरस 2020 के टेनिस कैलेंडर को बुरी तरह प्रभावित करता है तो यह नुकसान अरबों डॉलर का हो सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »