28 Mar 2024, 19:39:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने उज्बेकिस्तान को 3-0 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2020 1:25AM | Updated Date: Mar 6 2020 1:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। भारत ने चीन से मिली पराजय के झटके से उबरते हुए उज्बेकिस्तान को बुधवार को फेड कप एशिया/ ओसनिया जोन ग्रुप एक मुकाबले में 3-0 से पराजित कर दिया। 433वीं रैंकिंग की रूतुजा भौसले और 160वें नंबर पर मौजूद अंकिता रैना ने एकल मुकाबले जीते जबकि सौजन्या बावीशेट्टी और रिया भाटिया ने युगल मैच जीता। रूतुजा ने 398वीं रैंकिंग की अकगुल अमानमुरादोवा को तीन घंटे के कड़े संघर्ष में 2-6, 6-2, 7-5, से हराया। 27 वर्षीया रैना ने सबीना शारीपोवा को एक घंटे 34 मिनट में 7-5, 6-1 से हराकर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी।
 
सौजन्या बावीशेट्टी और रिया भाटिया ने युगल मैच में करीमजानोवा यास्मिया और नोरमुरोदोवा सेतोरा को 6-3, 6-1 से पराजित किया। भारत को इसके बाद कोरिया, चीनी ताइपे और इंडोनेशिया से खेलना है। इस राउंड रोबिन टूर्नामेंट में शीर्ष दो टीमें प्ले-ऑफ में जगह बनाएंगी जो 17-18 अप्रैल को खेला जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »