26 Apr 2024, 03:38:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चोट के कारण शिवेन आईटीटीएफ कतर ओपन से हटीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2020 12:43AM | Updated Date: Mar 2 2020 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दोहा। विश्व चैंपियन चीन की ल्यू शिवेन ने रविवार को चोट के कारण आईटीटीएफ वर्ल्ड टूर प्लेटिनम कतर ओपन से हटने की घोषणा की। पांच बार की विश्व विजेता 29 वर्षीय शिवेन को महिला एकल और मिश्रित युगल स्पर्धाओं में भाग लेना था। लेकिन उनके दाहिने कोहनी में चोट के कारण उन्होंने टूर्नामेंट से महज दो दिन पहले हटने का फैसला किया। कतर ओपन तीन मार्च से शुरु होकर आठ मार्च तक चलेगा। चीन टेबल टेनिस टीम के अनुसार इससे पहले जर्मनी में हुए वर्ल्ड टूर प्लेटिनम के दौरान उनकी कोहनी में दर्द उठा था और उनका मेडिकल टेस्ट किया गया था। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के कारण चीन की टीम ने चीन में सभी प्रतियोगिताएं और ट्रेनिंग रद्द कर दी हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »