29 Mar 2024, 14:53:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टेनिस : निशिओका डेलरे बीच ओपन के फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 5:06PM | Updated Date: Feb 23 2020 5:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। जापान की निशिओका योशिहितो ने सेमीफाइनल मुकाबले में छठी सीड फ्रांस की यूगो हम्बर्ट को 1-6, 6-4, 6-0 से हराकर डेलरे बीच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। 24 वर्षीय निशिओका का फाइनल में दूसरी सीड कनाडा के मिलोस राओनिक और चौथी सीड अमेरिका के रीली ओपेलका के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता के साथ मुकाबला होगा। बारिश के कारण राओनिक और ओपेलका का सेमीफाइनल मुकाबला स्थगित करना पड़ा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »