29 Mar 2024, 05:36:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नागल अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 4:23AM | Updated Date: Oct 8 2019 4:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत के युवा टेनिस सितारे सुमित नागल अपने लगातार शानदार प्रदर्शन की बदौलत सोमवार को जारी विश्व रैंकिंग में छह स्थान के सुधार के साथ अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 129वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 22 साल के नागल ने पिछले महीने अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स एटीपी चैलेंजर खिताब जीता था और वह पिछले सप्ताह ब्राजील में एटीपी चैलेंजर कैम्पिनास के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। 

प्रजनेश गुणेश्वरन दो स्थान के सुधार के साथ 82वें और रामकुमार रामनाथन एक स्थान के सुधार के साथ 182वें स्थान पर पहुंच गए हैं। युगल में दिविज शरण देश के नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने रोहन बोपन्ना को पीछे छोड़ा है। शरण तीन स्थान के सुधार के साथ 42वें स्थान पर पहुंचे हैं जबकि रोहन बोपन्ना एक पायदान गिरकर 44वें स्थान पर खिसक गये हैं। लिएंडर पेस भी चार स्थान नीचे 82वें स्थान पर खिसक गये हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »